नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित अयप्पा मंदिर में चल रहे मंडल पूजा के दौरान रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद् भागवत पाठ से हुई। मंदिर प्रबंधक जयकुमार ने बताया कि पूजा-पाठ के बाद भजन-कीर्तन किए गए और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान प्रसाद वितरण और लंगर का आयोजन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...