मेरठ, अप्रैल 27 -- गंगानगर, संवाददाता अम्हैड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक छात्रा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने अम्हैड़ा बिजलीघर पर हाइटेंशन लाइन हटवाने को लेकर हंगामा किया। एसडीओ बिजली कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और हाइटेंशन लाइन हटवाने का आश्वासन दिया। अम्हैड़ा निवासी रविन्द्र जाटव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उनकी बेटी निशा ने बेहतर अंक प्राप्त किए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे निशा गली में थी। इस दौरान वह 11 हजार केवीए की लाइन की चपेट में आ गई। 14 वर्षीय निशा गंभीर रूप से झुलस गई। लोगों ने तत्काल निशा को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.