सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- पुलिस ने नशा तस्करों के विरोध कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक युवक के पास से करीब 65 लाख रुपये की स्मैक बरामद की। चौकी प्रभारी नीरज पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह वह जब वह ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग कर रहे थे तो बिजली घर के निकट मोहल्ला इमामियान शराफत पुत्र नाजिम से 270 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 65 लाख रुपए की कीमत बतायी जा रही है। कड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...