बक्सर, जुलाई 25 -- बक्सर, निज संवाददाता। बहुजन समाज के लोगों ने राजकीय अम्बेडकर महिला छात्रावास के चारों ओर बाउंड्री नहीं कराने के विरोध में किला मैदान से लेकर कल्याण विभाग तक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का संचालन सुरेश आजाद एवं अध्यक्षता पृथ्वी राज ने की। आक्रोश मार्च शुरू होते ही लोगों ने छात्र कल्याण पदाधिकारी मुर्दाबाद ,छात्रावास की उत्तर में बाउंड्री का निर्माण कराओ आदि जोरदार नारे लगाने लगे। आक्रोश मार्च कल्याण विभाग पहुंचने के बाद एक सभा में तब्दील हो गया। सभा का संचालन भीम आर्मी जिला प्रभारी जितेंद्र व अध्यक्षता छात्र राजद के पूर्व लोकसभा प्रभारी विश्व यादव ने किया। सभा में लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं। पृथ्वीराज ने कहा कि बहुजन समाज की बहु बेटियों के मान-सम्मान से समझौता नहीं होगा। सुरेश आजाद ने कहा कि अगर प्रशासन हमारी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.