मथुरा, जनवरी 31 -- वार्ड संख्या 47 की पार्षद रेनू तिलकवीर चौधरी के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त जग प्रवेश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीग गेट स्थित अम्बेडकर भवन के जर्जर हाल को सुधारने, उसके आधुनिक नवनिर्माण और वहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भव्य पीतल की प्रतिमा स्थापित करने की पुरजोर मांग रखी। पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त ने तत्काल एक कमेटी का गठन किया। उनके निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और सिविल विभाग के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने पार्षदों के साथ मिलकर डीग गेट स्थित अम्बेडकर भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवन की स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी ने कहा कि डीग गेट स्थित यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.