बस्ती, फरवरी 12 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। अम्बेडकर पार्क और खेल मैदान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने थाना और तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। विकास खंड गौर के ग्राम पंचायत सांउडीह निवासी राजेन्द्र लेनिन ने दिए गए शिकायती-पत्र में बताया कि तीन वर्ष पूर्व चकबंदी प्रक्रिया के दौरान पैमाइश में खेल मैदान और अम्बेडकर पार्क की भूमि अलग से चिह्नित की गई थी। आरोप है कि बगल के चकदार ने भूमि पर खूंटा लगाकर सीमांकन कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उसने उक्त जमीन को जोतकर अपने चक में मिला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बच्चों के खेलने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं बचा है। मजबूरन बच्चे सड़क पर ख...