पटना, दिसम्बर 17 -- अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मैनेजमेंट डिवीजन छितनावां में बुधवार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तीन दिवसीय इनोवेशन, डिजाइन एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप बूट कैंप का शुभारम्भ किया गया। एआईसीटीई तथा शिक्षा मंत्रालय के इनोवेटिव सेल के विभम भरत सिंह व्यास, पंकज पठानियां, गीता संजय वाधवानी फाउंडेशन, कुमुद कुमार मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, डॉ. सुभाष चन्द्र यादव, डीन एकेयू, डॉ. कौशल कुमार गिरी, संस्थान के चेयरमैन ने दीप प्रज्जवलित कर कैंप का शुभारम्भ किया। कुमुद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में इंटर स्कूल के प्रतिनिधियों तथा राज्य के शिक्षा प्रतिनिधियों के लिए उद्यमिता और नवाचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे ...