अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने टीम के साथ सोमवार को अहलादे गांव पहुंचकर पीड़ित को ढांढस बधाया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बीते दिनों बेवाना थाना क्षेत्र के अहलादे गांव में चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों के गहने व नकदी पार कर दी थी। इसमें गांव निवासी जोखूराम प्रजापति के घर से भी चोर नकदी व सामान उठा ले गए थे। जोखूराम ने बताया कि उनकी पुत्री की आगामी एक मई को शादी है। उसी की तैयारी के लिए धीरे धीरे सामानों की खरीदारी की जा रही थी। लेकिन चोर नकदी के अलावा सामान भी उठा ले गए। अब शादी के लिए समस्या खड़ी हो गई। इस बीच मामले की जानकारी होने पर नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य सोमवार को पीड़ित के घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि जो भी आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.