अंबेडकर नगर, मई 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सफल आपरेशन सिंदूर भारत की तीनों सेना के अदम्य साहस और शौर्य का परिणाम रहा। सेना के सम्मान में जिले में तिरंगा यात्राएं निकाल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भी कई यात्राएं निकाली गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के निर्देशन एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में बुधवार को अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा संयोजक मनोज गुप्त गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा के अगुवाई में निकाली गई। यात्रा जिला कार्यालय अटल भवन से पटेल तिराहा तक भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए निकला। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि भारत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.