अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- इंदईपुर, संवाददाता। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में कूड़े को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के बीच हुए विवाद के बाद जल्द ही नगर पंचायत को कूड़ा डंपिंग यार्ड मिलने की उम्मीद जग गयी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने अरुषा आजमपुर में डंपिंग यार्ड के लिए जमीन की पैमाइश की है। नगर पंचायत का कूड़ा गिराने के लिए जगह न मिलने के चलते सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने ही कूड़ा डंप कर दिया था। इसके पश्चात जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कूड़े को पूर्व निस्तारित किए जा रहे सड़क के किनारे ही निर्धारित करवा कर नगर पंचायत कार्यालय को साफ सुथरा करवाया था। दूसरे दिन जिलाधिकारी ने पूर्व में नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए जलालपुर तहसील के रेवई गांव में कूड़ा ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.