अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- सैदापुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर मसेढ़ा गांव में बीते 17 अप्रैल को धक्का देने से गिरे दिव्यांग युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। गांव के कुछ युवकों ने दिव्यांग लोकेश गुप्त को धक्का मार दिया था, आरसीसी रोड पर गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई थी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवम वर्मा को चंकी बाजार के प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.