अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले की झीलों, वेटलैंडों एवं जल स्रोतों के विकास के लिए जिलाधिकरी अनुपम शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरवन झील, पुंथर लेक, भदौना तालाब के विकास कार्य सहित वेटलैंडों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि दरवन झील के फेस-1 का 18 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अक्तूबर माह तक पूरा करा लिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त कार्यों को गुणवत्तापूण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दरवन झील को इकोटूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव को शासन में भेजने का निर्देश दिए। पुंथर लेक को इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अगामी 15 दिनों में परियोजना का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.