अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मॉनीटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा लगातार प्रभावी पैरवी के चलते पांच अलग-अलग आपराधिक मामलों में अदालत ने छेड़खानी के आरोपी समेत आठ को दंडित किया। आठों के विरुद्ध अहिरौली, इब्राहिमपुर, हंसवर, राजेसुल्तानपुर एवं मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। अहिरौली थाने में वर्ष-1999 में दर्ज छेड़खानी के आरोप में सीजेएम की अदालत ने आरोपी जैतपुर सिंधियावा निवासी मयाराम पुत्र लक्ष्मन उर्फ लच्छन को पांच दिन का कारावास व पांच सौ रुपए अर्थदंड जबकि इब्राहिमपुर थाने में वर्ष-1990 में दर्ज मारपीट के अपराध में अलनपुर निवासी शाने अहमद उर्फ रहमान पुत्र हमीद को जेल में बिताई गई अवधि के साथ एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। हंसवर थाने में वर्ष-2001 में दर्ज घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में एसीजेएम की अदालत ने नसीराबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.