अंबेडकर नगर, मई 22 -- इंदईपुर। हंसवर थाने में तैनात सिपाही रविंद्र यादव की उसके पैतृक घर जनपद गाजीपुर में पूजा के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सिपाही की मौत की सूचना पर यहां थाने पर सार्थी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर निवासी रविंद्र यादव पुत्र कनु यादव 2018 बैच का सिपाही था। वह मौजूदा समय में हंसवर थाने में तैनात था। बीते 20 मई को रविंद्र अपने पैतृक घर नरवर में काशी दास पूजा के लिए छुट्टी लेकर घर गया था। रविंद्र यादव की पहली पोस्टिंग अलीगंज तथा दूसरी पोस्टिंग इब्राहिमपुर में रही। मौजूदा समय में वह हंसवर में तैनात था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह के साथ रविंद्र हमेशा उनके साये की तरह रहता था। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार, प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.