अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- अम्बेडकरनगर। कौटिल्य एकेडमी शहजादपुर में नवरात्र पर डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण की झांकी निकालने के साथ ही डांडिया नृत्य किया। नवरात्र पर्व की महत्ता से सभी को अवगत कराया। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति देखकर सभी ने तालियों से उनकी सराहना की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। भाजपा नेता मनोज गुप्त ने बच्चों को उपहार सौंपे। नित्या सोनी, अदिति कसौधन, वेदांश अग्रहरि, अनिकेत वर्मा, आर्या जायसवाल, आयांशी मौर्य समेत अन्य छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.