अंबेडकर नगर, मई 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि गुरुवार को जिला कांग्रसे कार्यालय पर श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। इस अवसर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चारण सिंह ने किसान कल्याण, ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान एवं वंचित समाज के सशक्तीकरण के लए जीवनभर कार्य किया। चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि समृद्ध किसान और सशक्त कृषि व्यवस्था मजबूत भारत के आधार हैं। सुखीलाल वर्मा, संजय तिवारी, विशाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया। गोष्ठी का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह क चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.