अंबेडकर नगर, अप्रैल 11 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रात्रि में घर में घुसकर एक व्यक्ति सो रही वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजवा दिया। बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया निवासी निर्मला देवी (60) पत्नी राजकुमार वर्मा रात में अपने घर में अकेले सो रही थीं। बताया जाता है कि छत के रास्ते एक व्यक्ति घर में घुस गया और सो रही निर्मला देवी के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। चेन खींचने के दौरान निर्मला के गले में चोट लगने से वह घायल हो गईं। उन्होंने हल्ला गुहार मचाया, मौके पर आसपास के लोग पहुंचे तो चोर फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.