अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के दुबौली गांव की बेटी आरती जौहरी ने एक बार फिर से सौंदर्य प्रतियोगिता में सफल होकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर नाम रोशन किया है। बीते मंगलवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित मिस इंटरनेशनल रनवे प्रतियोगिता 2026 में आरती जौहरी ने देश का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बनीं। प्रतियोगिता में केनिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चीन, रूस, जापान जैसे विभिन्न देशों से मॉडलों ने भाग लिया था, जिसमें आरती जौहरी ने इंटरनेशनल रनवे विनर 2026 का ताज अपने नाम किया। उन्होंने भारतीय पारंपरिक परिधान में भारतीय सभ्यता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। उनका कहना था कि पश्चिमी सभ्यता के दौर में अपने भारतीय पारंपरिक परिधानों को गर्व से पहनना हमारी पहचान को जीवित रखना है। जब हम अपनी संस्कृति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.