अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर। सया पीजी कॉलेज के संस्कृत के प्रवक्ता काली सहाय पाठक को संस्कृत विषय में पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने अपना शोध कार्य महाकवि कालिदास के नाटकों में वर्णित वर्णाश्रम व्यवस्था की सामयिक उपादेयता विषय पर ढोढ़ेराम पीजी कॉलेज सेवरा अयोध्या के प्राचार्य डॉ शिवराम यादव के निर्देशन में पूरा किया। पिछवारा निवासी काली सहाय ने वर्ष 2015 में यूजीसी नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण किया था। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.