अंबेडकर नगर, जून 26 -- अम्बेडकरनगर। भीटी विकास खंड के कई गांवों में ग्रामीण पेयजल योजना कागजों में चल रही है। ग्राम पंचायत समंथा, समरसिंहपुर, गोविन्दपुर, चंदापुर व अन्य ग्राम पंचायतों में एक माह से जलापूर्ति नहीं नहीं हो सकी है। क्षेत्र के दशरथ तिवारी, रामजी तिवारी ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जलापूर्ति का आलम यह है कि महीने में एक दो घंटे पानी की सप्लाई की जाती है। ग्रामीण स्तर के कर्मचारियों से जानकारी की जाती है तो वे कहते हैं कि ठेकेदार का दबाव है कि जलापूर्ति कम की जाए, जिससे खराबी न आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.