अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से 19 वर्ष के बच्चों के विभिन्न बीमारियों एवं जन्मजात दोषों का उपचार होता है। इसी कड़ी में अकबरपुर की टीम ने अनन्या पुत्री सुनील गौड़ के जन्मजात कटे-फटे होंठ का शिप्स हॉस्पिटल लखनऊ में भेज कर नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कराई है। कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुनील वर्मा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में इस जन्मजात दोष से ग्रसित 57 बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.