अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने दिए तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बीते 12 दिसंबर को करीब 10 बजे घर से कहीं चली गई। नात रिश्तेदारी में पता किया गया परंतु कोई पता नहीं चल रहा है। पीड़ित पिता ने गांव की ही एक युवती तथा बगल के एक गांव बसाईतपुर मानिकपुर के युवक अंकेश पुत्र रामदयाल के ऊपर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष यादववेंद्र सोनकर ने बताया कि युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...