बोकारो, फरवरी 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अम्बिका पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कई आकर्षक कार्यक्रम नृत्य, नाटक,देश प्रेम के गीत,भजन आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएल के भू अर्जन विभाग के महाप्रबंधक सह बोसा के अध्यक्ष एके सिंह ने विद्यार्थियों को कहा आपकी एक एक प्रस्तुति काबिले तारीफ है। पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी खूब नाम कमाएं यही आशीर्वाद देता हूं। स्कूल के निदेशक दिनेश सिंह ने कहा प्राचार्य विजय सौरभ ने नगर से दूर जैनामोड़ जैसे स्थान पर स्कूल का सफल संचालन और विद्यार्थियों को तराशने का काम किया है। प्रखंड प्रमुख देव शरण भगत,व्यव्सायी संघ के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, थाना प्रभारी बिपिन महतो ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की तारीफ की। मौके पर अभिभावक व स्कूल के...