वाराणसी, फरवरी 21 -- चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक के सीएचसी नरपतपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन किया। 76 ग्राम पंचायतों में अम्बा और अमरपट्टी को तीन वर्षों में एक भी टीबी मरीज न मिलने पर गोल्ड मेडल दिया गया। 17 ग्राम पंचायत को सिल्वर तथा 26 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक दिए गए। इस दौरान राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक ऋतु पाटिल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ पीयूष राय, सीएचसी अधीक्षक डॉ राजनाथ राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...