हरिद्वार, मई 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। अम्बरीश कुमार विचार मंच की बैठक में मंगलवार को सभी साथियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। साथ ही कांग्रेस और अम्बरीश कुमार के विचारों को गली-गली तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता इरफान अंसारी ने की। मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कहा कि जल्द ही कार्यकारणी घोषित की जाएगी। पूर्व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार के विचारों को घर-घर पहुंचाने से ही सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत होगा और कांग्रेस मजबूती से फिरकापरस्त ताकतों से मुकाबला कर सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.