लखनऊ, फरवरी 5 -- जिले के औद्योगिक क्षेत्र अमौसी और सरोजनीनगर में जल निकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब शासन स्तर पर बड़ी कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने इस मसले पर अंतर-विभागीय समन्वय के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया है। प्राधिकरण के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्मित ड्रेन के कारण बाधित हो रही है, जिससे सड़कों और औद्योगिक इकाइयों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूपीसीडा ने इस समस्या के तकनीकी अध्ययन के लिए आईआईटी बॉम्बे से सर्वेक्षण भी कराया है। अध्ययन के अनुसार जल का निकास हाइड्रोलिक दृष्टि से एनएचएआई की ड्रेन की ओर ही संभव है, लेकिन विभाग से कनेक्टिविटी की अनुमति न मिलने के कारण कार्य आगे ...