बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर अमौली मंदिर पर आयोजित मेला के बाद मंदिर समिति ने रविवार को बैठक की। बैठक में महादेवा विधायक दूधराम के प्रति आभार जताया। मेला संचालक व संत रविदास मंदिर के प्रबंधक उदयराज कुंवर ने कहा की मंदिर की स्थापना की नींव से लेकर अब तक मुख्य संरक्षक महादेवा विधायक दूधराम का समिति को लगातार सहयोग मिल रहा है। विधायक ने समाज को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा में लाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है। बैठक में डॉ. आरएस निगम, प्रदीपलाल गौतम, नेबूलाल बौद्ध, बिन्दा देवी, मुन्नी आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...