नई दिल्ली, जनवरी 3 -- अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ शनिवार को देर रात जमकर हमला बोल दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी कराकास में करीब सात धमाके सुने गए। इसके अलावा अमेरिकी वायु सेना के विमान भी वेनेजुएला के आसमान में उड़ते हुए देखे गए। इस सब के बाद वेनेजुएला सरकार ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया और अमेरिका के इस दुस्साहस की आलोचना की। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रपति ट्रंप ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है। इन सब खबरों के बीच एक खबर और आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वह थी अमेरिकी हमले के पहले वेनेजुएला में चीन की तरफ से की गई हलचल। दरअसल, इस हमले के कुछ घंटे पहले ही कैरेबियन देशों और लैटिन अमेरिकी देशों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनप...