नई दिल्ली, मार्च 14 -- Stock Market: टैरिफ वॉर के बढ़ने, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति और मंदी के डर के कारण यूएस स्टॉक मार्केट गुरुवार को क्रैश कर गया। तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स निचले स्तर पर बंद हुए, जहां टेक और टेक से जुड़े मेगाकैप शेयरों में व्यापक बिकवाली के कारण नैस्डैक लगभग 2 प्रतिशत गिर गया। बेंचमार्क एसएंडपी 500 करेक्शन के दौर में है। आज होली के मौके पर घरेलू शेयर मार्केट बंद है। ऐसे में होली बाद सोमवार को जब घरेलू मार्केट खुलेगा तो इसके लाल रंग में रंगने के आसार हैंa। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 537.36 अंक, यानी 1.30 प्रतिशत गिरकर 40,813.57 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 77.78 अंक, यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,521.52 पर बंद हुआ और नैस्डैक कंपोजिट 345.44 अंक, यानी 1.96 प्रतिशत गिरकर 17,303.01 पर बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.