नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इसके बाद एक लंबा पोस्ट लिखकर उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त में हुई है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनातनी जारी है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की ये जानकारी दी है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के भी विशेष दूत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की है। President Trump just spoke with Prime Minister Modi. STAY TUNED. pic.twitter.com/IFcxrJj04m— Ambassador Sergio Gor ...