मॉस्को, जनवरी 30 -- यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच एक अहम कूटनीतिक संकेत सामने आया है। रूस ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आमंत्रित किया है। यह बुलावा ऐसे में आया है जब अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि मॉस्को ने जेलेंस्की को आमंत्रण भेज दिया है, लेकिन अब तक कीव की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। गौरतलब है कि पिछले साल जेलेंस्की ने इसी तरह का एक निमंत्रण ठुकरा दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह उस देश की राजधानी नहीं जा सकते, जो रोज उनके देश पर मिसाइल हमले कर रहा हो। इसके बजाय उन्होंने सुझाव दिया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कीव आएं।अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.