नई दिल्ली, फरवरी 12 -- कैरेबियाई सागर में अमेरिकी नौसेना के दो बड़े जहाजों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ईंधन भरने (रिफ्यूलिंग) के दौरान यह हादसा हुआ। अर्ले बर्क-क्लास विध्वंसक यूएसएस ट्रक्सटन और आपूर्ति पोत यूएसएस सप्लाई के बीच हुई इस दुर्घटना में दो नाविक मामूली रूप से घायल हुए, जबकि दोनों जहाज अभी भी सुरक्षित हैं। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और टक्कर का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ईंधन भरते समय एक अमेरिकी युद्धपोत और नौसेना का एक आपूर्ति पोत टकरा गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, कैरेबियाई सागर में नौसेना के एक विध्वंसक पोत और एक आपूर्ति पोत के बीच समुद्र में ईंधन भरने के अभियान के दौरान हुई इस टक्कर में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अमेरिकी दक्षिणी कमान (यू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.