नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश से कुछ देर पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि व्यापार को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष विराम कराया है। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप शायद नहीं जानते हों, पर हर भारतवासी जानता है कि हमारी संस्कृति में सिंदूर का सौदा असंभव है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का बयान बेहद व्यथित करने वाला है। ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री पूरी तरह चुप हैं। खेड़ा ने कहा, ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या भारत अमेरिकी मध्यस्थता के लिए सहमत हो गया है। क्या भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.