देहरादून। विमल पुर्वाल, मार्च 12 -- भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के निर्णय का असर उत्तराखंड के फार्मा सेक्टर पर भी पड़ेगा। इसके चलते प्रदेश की फार्मा यूनिटों को झटका लगना तय माना जा रहा है। राज्य की फार्मा यूनिटों से हर साल करीब दो सौ करोड़ रुपये की दवाएं अमेरिका को निर्यात की जाती हैं। उत्तराखंड में फार्मा की करीब 300 बड़ी यूनिटें हैं। इनमें से 165 कंपनियां दुनियाभर के विभिन्न देशों में दवाएं निर्यात करती हैं। इनमें से लगभग बारह कंपनियां ऐसी हैं जिनके पास अमेरिका में उत्पाद बेचने का 'यूएसएफडीआई' लाइसेंस है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी दो अप्रैल से भारत के साथ पारस्परिक टैरिफ नीति लागू करने की घोषणा कर दी है। यदि यह टैरिफ लागू होता है तो राज्य का फार्मा उद्योग बहुत हद तक प्रभावित होगा। फार्मा सेक्टर के जानकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.