शामली, दिसम्बर 8 -- जनता वैदिक कॉलेज, वीवी पीजी कॉलेज शामली एवं इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में जियो पॉलिटिक्स इन सार्क विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में देशभर से आए विद्वानों ने सार्क देशों की वर्तमान स्थिति, भारत की भूमिका और क्षेत्रीय राजनीति पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। छात्रा तनुश्री धीमान ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. आरएस यादव, इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं मेरठ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजीव चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्य...