नोएडा, नवम्बर 27 -- नोएडा। यूएसए के डलास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एमिटी विश्वाद्यालय का दौरा किया। इसका मकसद छात्रों के विकास के लिए अकादमिक सहयोग को विकसित करना है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. दिनेश के भाटिया और मीनाक्षी शर्मा शामिल थीं। उन्होंने बताया कि संयुक्त अकादमिक सहयोग के अंर्तगत इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए 4.1 कार्यक्रम पर विचार किया जा रहा है। यह छात्रों के लिए लाभप्रद होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...