नई दिल्ली, जनवरी 8 -- अमेरिका की एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हमला हुआ है। बुधवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बुधवार देर रात हमलावर ने सॉल्ट लेक सिटी के पास एक चर्च के बाहर अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुए लोगों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि घायलों में से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावर या हमले के संभावित मकसद के बारे में फिलहाल कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...