नई दिल्ली, जनवरी 8 -- अमेरिकी सेना द्वारा जब्त किए गए रूसी झंडे वाले तेल टैंकर मैरिनेरा में 28 लोगों का क्रू था, जिसमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे। यह जानकारी रशिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट के अनुसार तेल टैंकर मैरिनेरा पर कुल 28 लोग मौजूद थे। इनमें 17 यूक्रेनी, छह जॉर्जियाई, तीन भारतीय और दो रूसी नागरिक थे। अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज वेनेजुएला से तेल ले जा रहा था और उसने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। टैंकर मूल रूप से 'बेला-1' नाम का था, लेकिन बाद में नाम और झंडा बदलकर यह मैरिनेरा बन गया। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कैरिबियन सागर से इसे ट्रैक करते हुए उत्तरी अटलांटिक में पकड़ा। अभियान के दौरान अमेरिकी बल हेलीकॉप्टर से पोत पर उतरे। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह पोत हफ्तों से भाग रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.