नई दिल्ली।, अगस्त 7 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के फैसले को अनुचित, दोहरे मानदंड वाला और भारत-अमेरिका संबंधों के प्रति असंवेदनशील बताया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका भारत के उत्पादों पर 50% शुल्क लगाएगा, तो भारत को भी चाहिए कि अमेरिकी वस्तुओं पर उतना ही टैरिफ लगाए। उन्होंने कहा, "हमारा अमेरिका के साथ 90 अरब डॉलर का व्यापार है। अगर हर चीज 50% महंगी हो जाएगी, तो वहां के खरीदार सोचेंगे कि भारतीय वस्तुएं क्यों खरीदें?" शशि थरूर ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अमेरिका हमें धमकाकर कुछ नहीं कर सकता। अभी हम अमेरिकी उत्पादों पर औसतन 17% शुल्क लगाते हैं। तो हम वहीं क्यों रुकें? हम भी 50% टैरिफ लगा दें। अगर अमेरिका को भारत से रिश्ता नहीं चाहिए, तो भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.