बिजनौर, फरवरी 22 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार की अमेरिकी डील का विरोध करते हुए कहा कि उनका संगठन इस किसान विरोधी डील का विरोध करेगा। वे मुरादाबाद हाईवे पर गांव अब्दुल्लापुर दहाना में तीन जिलों के किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को मुरादाबाद हाईवे पर गांव अदुल्लापुर दहाना में बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा जिले के किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान हित मे कृषि उत्पादों पर निर्यात शुल्क बढ़ाया जाए तथा निर्यात शुल्क कम किया जाए। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह अपनी जमीनों को सुरक्षित रखे, नशे से दूर रहे तथा कृषि के अतिरिक्त अन्य संसाधनों से भी किसान परिवार अपनी आय बढ़ाए। सरकार की किसान विरोधी नीतियों से सावधान रहकर जमी...