मॉस्को, सितम्बर 22 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रूस न्यू स्टार्ट संधि की प्रमुख सीमाओं का पालन एक वर्ष और जारी रखने के लिए सहमत है, जो 5 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। उन्होंने अमेरिका से भी इसी तरह के कदम की अपेक्षा जताई, ताकि दोनों देश परमाणु हथियारों की दौड़ से बचे रहें। यह संधि मूल रूप से 2010 में हुई थी और 2021 में पांच वर्ष के लिए विस्तारित की गई थी। इसकी अवधि फरवरी 2026 में समाप्त हो रही है। पुतिन का यह बयान यूक्रेन संकट और वैश्विक जटिलताओं के बीच आया है, जहां परमाणु नियंत्रण पर चर्चा तेज हो रही है। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस 5 फरवरी 2026 के बाद एक वर्ष तक संधि की मुख्य संख्यात्मक सीमाओं का अनुपालन बनाए रखने को तैयार है। उन्होंने कहा कि उसके बाद परिस्थितियों की समीक्षा कर हम इन स्व-ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.