गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय और शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नेताओं ने अमेरिका से हुए व्यापार समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की। नेताओं ने जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। आप के जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि देश के करोड़ों किसानों के हितों को इस ट्रेड डील के माध्यम से गिरवी रख दिया गया है। इस समझौते के तहत अमेरिका जाने वाले भारतीय उत्पादों पर 18% टैक्स लगेगा। वहीं अमेरिकी उत्पादों पर भारत कोई टैक्स नहीं लगाएगा। भारत के कृषि बाजार को अमेरिका के किसानों के लिए खोल दिया गया है। वहां अमेरिका में किसानों को हर साल 60 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.