महोबा, फरवरी 13 -- महोबा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर चार सूत्रीय मांगों को उठाया। पदाधिकारियों ने अमेरिका से व्यापार समझौता को रद्द कराने की मांग उठाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे को सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई। जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को किसान विरोधी बताया। कहा कि कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। इन व्यापार समझौता में किसानों की सहमति नहीं ली गई है। सस्ती विदेशी उपज से किसान तबाह हो जाएंगे। अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित और पूरी तरह से मशीनों सहित बड़े कॉपोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है। अगर भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं डेयरी उत्पाद, दालों पर आयात शु...