मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- भारत सरकार द्वारा अमेरिका से मुक्त व्यापार को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया है। किसानों ने खेत मे खडे होकर वर्तमान मुक्त व्यापार के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी के जंगल मे गुरुवार की शाम अनेक किसान भाकियू के नेतृत्व मे इकट्ठा हुए। जहां किसानो ने खेत के बीच खडे होकर भारत अमेरिका मुक्त व्यापार का विरोध करते हुए हाथों पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक् अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया की वर्तमान मे हुए मुक्त व्यापार समझौते मे किसान के हितो को नजर अंदाज़ किया गया है।इस समझौते से भारतीय किसानो को नुकसान होगा अमेरिका भारत के कृषि उत्पादों पर भी 18 % टेरिफ़ लगाया है। जिससे अमेरिका मे भारतीय अनाज नहीं बिक सकेंगे।इसके उलट अमेरिका के उत्पाद बिना क...