नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- Wockhardt Ltd Share: वॉकहार्ट लिमिटेड के शेयर सोमवार, 1 दिसंबर को 20% की तेज बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लगा और यह 1,482 रुपये पर पहुंच गया था। यह उछाल कंपनी की उस बड़ी घोषणा के बाद आया है, जिसमें बताया गया कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ने उसके नए एंटीबायोटिक Zaynich के लिए दाखिल न्यू ड्रग एप्लीकेशन (NDA) को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है।भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि Zaynich के लिए यह आवेदन 30 सितंबर को दायर किया गया था। यह क्षण भारत के फार्मास्यूटिकल उद्योग के लिए ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि पहली बार किसी भारतीय कंपनी द्वारा विकसित नई केमिकल यूनिट (NCE) के लिए US FDA ने NDA स्वीकार किया है। यह उपलब्धि भारत की दवा नवाचार क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देती है, क...