बांका, फरवरी 8 -- बांका। नगर प्रतिनिधि अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों को कथित रूप से अमानवीय तरीके से निर्वासित किए जाने के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बांका जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भारतीय नागरिकों के सम्मान की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बयान की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचना कुमारी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर सैनिक विमानों से भारत भेजना 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का अपमान है। भाजपा सरकार को अमेरिका के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध जताना चाहिए और प्रवासियों की सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.