शामली, फरवरी 16 -- भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर राष्ट्री किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को समझौते से बाहर रखने की मांग की है। आशंका जताई कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों और पशुपालकों के हित प्रभावित हो सकते हैं। सोमवार को दिए ज्ञापन में कहा है कि पूर्व में भी प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों से समझौता न करने का आश्वासन दिया था। किसान संगठनों का कहना है कि अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते में यदि कृषि और दुग्ध उत्पादों को शामिल किया गया तो देश के छोटे और सीमांत किसानों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आशंका जताई गई है कि यदि विदेशी दुग्ध उत्पाद या पाउडर मिल्क भारतीय बाजार में आता है तो देश के पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आय प्रभावित हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.