संभल, फरवरी 17 -- भारत सरकार द्वारा हाल ही में अमेरिका के साथ किए गए कृषि समझौते को लेकर देशभर के किसानों में हलचल तेज हो गई है। किसानों ने इस डील के सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग उठाते हुए कहा है कि जब तक समझौते की शर्तें पारदर्शी नहीं होंगी, तब तक उनका संदेह दूर नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने भारत और अमेरिका के बीच कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात, तकनीकी सहयोग और बाजार पहुंच से जुड़ा एक अहम समझौता किया है। हालांकि सरकार का दावा है कि यह डील किसानों के हित में है और इससे कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन कई किसान संगठनों का कहना है कि समझौते की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। संभल जिले में किसानों ने पंचायत कर इस डील पर गंभीर आपत्ति जताई। किसानों का कहना है कि यदि सस्ती विदेशी उपज भारतीय बाजार में आई तो स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.