चंडीगढ़, फरवरी 16 -- अमेरिकी विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों का दूसरा दल भी अमृतसर पहुंच गया है। 116 अवैध प्रवासियों का दल जैसे ही अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस टीम ने एक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को उसकी तीन साल से तलाश थी। उस पर पॉक्सो एक्ट के अलावा कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा निवासी युवक को पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान साहिल वर्मा के रूप में की गई है। उस पर छेड़छाड़ में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। डिपोर्ट होकर जैसे ही साहिल वर्मा भारत पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पॉक्सो एक्ट के अलावा आदर्श धारा 323, 341, 354, 354 डी, 506, 216 वी 120 बी के तहत पिहोवा थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.