नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उनसे बात की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त में हुई है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनातनी जारी है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की ये जानकारी दी है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के भी विशेष दूत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की है। हालांकि, गोर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई। President Trump just spoke with Prime Minister Modi. STAY TUNED. pic.twitter.com/IFcxrJj04m— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 2, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.